केवीएस एनवीएस रिक्रूटमेंट के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। ऐसे में जो उम्मीदवार केंद्रीय विद्यालय भर्ती की प्रतीक्षा में थे इन सबका इंतजार अब खत्म हो गया है।
दरअसल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय भर्ती के लिए संयुक्त विज्ञापन जारी किया है। तो उम्मीदवार अपना आवेदन 14 नवंबर से 4 दिसंबर तक जमा कर सकते हैं।
अगर आपको भी केवीएस एनवीएस भर्ती की सारी जानकारी चाहिए तो हमारा आज का यह आर्टिकल आपको पढ़ना चाहिए। आज हम आपको इस लेख में यह बताएंगे कि कैसे आप अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। इसके अलावा आवेदन से संबंधित और भी अन्य जानकारी जो आपके लिए लाभदायक रहेगी इसके बारे में भी बताएंगे।
KVS NVS Recruitment 2025
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई की तरफ से नवोदय विद्यालय और केंद्रीय विद्यालय के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। तो इस शॉर्ट नोटिफिकेशन के अनुसार बंपर पदों पर आवेदन की प्रक्रिया को 14 नवंबर से शुरू कर दिया गया है।
सभी इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन अंतिम तारीख यानी 4 दिसंबर तक जमा कर सकते हैं। आप सभी को अपना आवेदन सीबीएसई, केवीएस या फिर एनवीएस की वेबसाइट पर जाकर जमा कर सकते हैं। इस तरह से हम आपको बता दें कि बंपर पदों के तहत उम्मीदवारों को शैक्षिक और गैर-शैक्षिक पदों के लिए आवेदन देने हेतु आमंत्रित किया गया है।
केवीएस एनवीएस भर्ती का विवरण
जानकारी के अनुसार केंद्रीय विद्यालयों में जो भर्ती का आयोजन करवाया जा रहा है इसके अंतर्गत बंपर पदों पर उम्मीदवारों को नौकरी मिलेगी। इस तरह से हम आपको बता दें कि ऐसा अनुमान है कि 10 हजार से भी ज्यादा पदों पर भर्तियां करवाई जा सकती हैं।
तो इस प्रकार से इसमें 7500 के आसपास जो पद होंगे वे शिक्षकों के लिए और 1700 पद गैर शैक्षिक पदों के लिए रखे जा सकते हैं। तो इस तरह से हम आपको बता दें कि पीआरटी के लिए अधिकतम आयु 30 साल, टीजीटी हेतु आयु 35 साल और पीजीटी के लिए 40 साल तक रखी जा सकती है।
केवीएस एनवीएस भर्ती में कौन-कौन सी भर्ती है
- पीजीटी यानी स्नाकोत्तर शिक्षक हेतु 7444 पद
- टीजीटी प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक के 1712 पद
- पीआरटी यानी प्राथमिक शिक्षक के 1891 पद
- पीआरटी संगीत के शिक्षक के 75 पद
- जेएसए यानी कनिष्ठ सचिवालय सहायक के 649 पद
- एसएसए यानी सचिवालय सहायक के 501 पद
- एएसओ सहायक अनुभाग अधिकारी के 165 पद
- प्रधानाध्यापक के लिए 322 पद
केवीएस एनवीएस भर्ती में यह बदलाव हो सकते है
केवीएस एनवीएस की इस भर्ती को तीन चरणों में पूरा करवाया जा सकता है। लेकिन इस बारे में साफ तौर से तभी पता चलेगा जब विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होगा। अब से पहले तक लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाता था
लेकिन अब इस नई भर्ती का आयोजन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साथ में इंटरव्यू के माध्यम से करवाने की तैयारी की जा रही है। इस तरह से हम आपको बता दें कि केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने जब भर्ती की चयन प्रक्रिया को मंजूरी दे दी थी तो फिर नई व्यवस्था को लागू करने से संबंधित कार्य शुरू कर दिए गए थे।
अब से पहले दिसंबर साल 2022 में भर्ती परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किया गया था। उस समय पहली बार सीबीटी परीक्षा का आयोजन करवाया गया था। इसके अलावा प्रधानाचार्य और उप-प्राचार्य के पदों के लिए जो परीक्षा करवाई गई थी इसके प्रश्न पत्र भी 1 से बढ़कर 2 कर दिए गए थे।
केवीएस एनवीएस भर्ती के तहत प्राइमरी टीचर हेतु योग्यता
जो उम्मीदवार प्राइमरी टीचर के पद पर काम करना चाहते हैं तो इनके लिए योग्यता इस प्रकार से रखी जा सकती है :–
- अभ्यर्थी ने 12वीं कक्षा 50% अंकों के साथ पास की हो। इसके अलावा 2 वर्ष का एलिमेंट्री एजुकेशन डिप्लोमा होना चाहिए।
- या फिर उम्मीदवार ने 12वीं कक्षा 50 प्रतिशत अंकों के साथ की हो। इसके अलावा 4 साल का बीएलएड किया हो।
- या उम्मीदवार ने 50% अंकों के साथ कक्षा 12वीं पास की हो और साथ में स्पेशल एजुकेशन में 2 साल का डिप्लोमा लिया हो।
- आवश्यक है कि सभी आवेदन देने वाले उम्मीदवारों ने सीटीईटी पेपर 1 उत्तीर्ण कर लिया हो। इसके अलावा अंग्रेजी और हिंदी माध्यम से उम्मीदवार को पढ़ाना भी आना चाहिए।
- उम्मीदवार की अधिकतम आयु 30 साल होनी चाहिए।
- जो उम्मीदवार अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति से संबंध रखते हैं इन्हें अधिकतम आयु में 5 साल की छूट दी गई है।
- ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में 3 साल की छूट मिली है।
FAQs
केवीएस एनवीएस रिक्रूटमेंट के लिए कितने पदों पर भर्ती की जाएगी?
उम्मीद है कि 10000 से भी अधिक पदों पर उम्मीदवारों को नौकरी दी जाएगी।
आवेदन जमा करने की प्रक्रिया कब से कब तक है?
आवेदन देने की प्रक्रिया 14 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलेगी।
टीजीटी हेतु योग्यता कितनी रखी गई है?
इसके लिए जरूरी है कि उम्मीदवार ने स्नातक और बीएड किया हो। साथ में यह भी आवश्यक है उम्मीदवार ने सीटीईटी पास किया हो।





